राजनीतिTrending

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को मिली 1 जून तक ज़मानत! क्या अरविन्द केजरीवाल चुनाव जीत पाएंगे?

Arvind Kejriwal Bail: भारत में 2024 के आम चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 अप्रैल को पहली बार तक हिरासत में लिया गया था। और तबसे लेकर अब तक उन्हें 1 जून तक उन्हें रिहा किया गया। तिहाड़ जेल से जमानत होने के एक दिन बाद, अरविंद केजरीवाल शनिवार को दक्षिणी दिल्ली में रोड शो करने वाले है। उस अभियान का फोकस ‘तानाशाही के खिलाफ लड़ाई’ पर केंद्रित होगा।

Arvind Kejriwal Bail
credit: outlookindia.com

Arvind Kejriwal Bail: सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10-05-2024 को शुक्रवार के दिन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मतदान से पहले उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए बड़ी राहत के रूप में उत्पाद शुल्क नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को कथित शराब नीति “घोटाले” से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे।

Arvind Kejriwal Bail: जमानत के बाद मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दी गई है। जमानत दिए जाने के एक दिन बाद अरविंद केजरीवाल शनिवार को दक्षिण दिल्ली में एक रोड शो करने वाले है। रोड शो से पहले केजरीवाल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

भारत की राजधानी के मुख्य महरौली बाजार में रोड शो शाम को 4 बजे शुरू होगा, इस रोड शो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित जो आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता है वो भी इस रोड शो में मौजूद रहेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता सहीराम पहलवान दक्षिणी दिल्ली सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रामवीर सिंह बिधूड़ी के खिलाफ विपक्षी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार हैं।

इसे भी पढ़े:

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के नतीजे एक नाटकीय राजनीतिक परिदृश्य में लाएगा बदलाव

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत क्यों दी है?

कहा जा रहा है की आम आदमी पार्टी के चुनाव का प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अरविंद केजरीवाल को जमानत दी गई है। 50 दिनों तक जेल में रहने के बाद, आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य में ही चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। जबकि अभी तक तीन चरणों का मतदान समाप्त भी हो चुका है 13, 20, 25 मई और 1 जून को चार और चरण होने हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वह अरविंद केजरीवाल 1 जून तक जमानत पर बाहर हैं, जब आम चुनाव के लिए मतदान का आखिरी दिन होगा। सात चरण के लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। उसके बाद अरविंद केजरीवाल की जमानत पूर्ण हो जाएगी।

Arvind Kejriwal Bail: भाजपा की इस पर क्या प्रतिक्रिया है?

ऐसा कहा जाता है कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी चुनावी रणनीति में पुनर्गठन किया है, जहां भाजपा 2014 और 2019 में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीती थीं। सूत्रों ने कहा, भाजपा इंडिया ब्लॉक और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अधिक आक्रामक होगी। जितना यह पहले ही हो चुका है।

Share this news

error: Content is protected !!