दुर्घटनायेTrending

Dausa accident case: राजस्थान के दौसा में हुआ बड़ा हादसा, झुग्गी में सो रहे लोगों को कार ने कुचला, 3 की मौत और 8 घायल

Dausa accident केस में दौसा जिले के महुआ थाना इलाके में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Dausa accident
credit: amar ujala

Dausa accident – एक्सीडेंट में क्या हुआ था

दौसा जिले के महवा कस्बे में गुरुवार रात करीब 11:15 बजे एक बेकाबू ओला टैक्सी चालक जयपुर से अपने गांव हेलेना के लिए निकला था। जैसे ही महुआ पहुंचा उसने 11 लोगों को कुचल दिया। जिसमें से 3 लोगो की मौत हो गई, और इतना ही नहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जिनमे से 2 घायलों का अभी भी महवा के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Dausa accident – पुलिस ने इसके बारे में क्या पताया

महुआ थाना के अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया, की देर रात हुई टीकाराम पालीवाल स्कूल के पास की इस दुर्घटना में ओला टैक्सी चालक रामजीत पुत्र दौलतराम हाई स्पीड से गाड़ी चला रहा था। इसके चलते अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों के आगे सो रहे लोगों को चपेट में ले लिया, जिसके चलते 11 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ओला टैक्सी चालक उस समय शराब के नशे में धुत था, जिसके चलते तेज स्पीड में गाड़ी चलाने के साथ घुमाव पर गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई।

इसे भी पढ़े :

Chat GPT क्या है! और हम कैसे इसका उपयोग कर सकते हैं? क्या यह हमारे लिए उपयोगी है?

Dausa accident – दुर्घटना में घायल लोगों की स्तिथी

दुर्घटना में घायल लोगों को महुआ के अस्पताल में ले जाया गया, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सभी घायल लोगो के नाम और अभी कैसी हालत है वह बताया डॉक्टरों ने कहा की गंभीर घायल राजू (उम्र: 50) पुत्र पपैया, कुमारी परी (उम्र: 6) पुत्री दिलीप और अठौडी (उम्र: 60) पत्नी पपैया निवासी महवा (दौसा) की मृत्यु हो गई है। और गंभीर रूप से घायल जग्गा (उम्र: 40) पुत्र पपैया, शनि (उम्र: 13) पुत्र दीपक, शेरू उर्फ मोनू (उम्र: 11) पुत्र प्रहलाद, काजल (उम्र: 30) पत्नी दीपक निवासी महवा (दौसा)। दिलीप पुत्र (उम्र: 28) डव्वा, सीमा (उम्र :25) पत्नी दिलीप निवासी लक्ष्मणगढ़ (अलवर) को जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में सारवार के लिए रेफर किया गया है।

बाकी घायलों को जिनमें उगंता देवी (उम्र: 40) पत्नी पन्ना, प्रिया (उम्र: 7) पुत्री सतीश निवासी महवा (दौसा) का महवा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया गया। इस दुर्घटना के संबंध में परिजनों को घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करने को भी बताया तो परिजनों का कहना है कि अभी हम इलाज के कार्य में व्यस्त हैं। पुलिस सुबह कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पेश करेंगे।

Dausa accident – हादसे के बाद फरार हो गया ड्राइवर

पुलिस ने उस कार जप्त कर लिया है और हेड कॉन्सटेबल ने पटाया की ड्राइवर हादसे की जगह से फरार हो चूका है और पुलिस अभी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है. यह हादसा महुआ के टीकाराम पालीवाल स्कूल के पास हुआ है. इस हादसे में एक महिला की भी मृत्यु हो गई है।

Dausa accident – आधी रात को विधायक पहुंचे अस्पताल

हादसे की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा अस्पताल पहुंचे। और उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना। राजेंद्र मीणा ने थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा। और विधायक को बताया गया की एसएमएस अस्पताल से दिलीप (उम्र: 26) को छुट्टी दी गई है। अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इनमे से एक मरीज के सिर में थड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है और इनका इलाज चल रहा है।

Share this news

error: Content is protected !!