राजनीति

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के नतीजे एक नाटकीय राजनीतिक परिदृश्य में लाएगा बदलाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज, 7 मई को शुरू हो गया है। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है। मंगलवार शाम तक 280 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका होगा, यानी लोकसभा की कुल सीटों में से आधी से अधिक सीटों का फैसला हो चुका होगा। बचे हुए चार चरणों में 263 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना बाकी रहेगा।

Lok Sabha Election 2024
Reference: y20india

Lok Sabha Election 2024: Overview

चुनाव आयोग ने 2024 लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव, दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया, 19 अप्रैल से शुरू होने वाली 44 दिनों की अवधि में सात चरणों में होने वाली है। इसमें कुल 37 राज्य हे और कुल 543 सीट हे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे उन्हें पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करने में मदद मिलेगी।

इस चुनाव में इस साल पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम और एपीपी संयोजक अरविंद केजरीवाल, एसपी नेता अखिलेश यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार उन महत्वपूर्ण नेताओं में से हैं जो अपनी पार्टियों के लिए प्रचार अभियान चलाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम को 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरण मे विभाजित किया गया हे। जिसमे मतदाता के आँकड़े 97 करोड़ से अधिक हे। जिसमे 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिलाएँ हे। मतदान केंद्र 10.5 लाख से अधिक हे। इस चुनाव के परिणाम की घोषणा 82 दिन मे होगी।

Lok Sabha Election 2024: Schedule

इस साल चुनाव को कुल 7 भाग मे विभाजित किया गया हे।

Phase 1April 19102 constituencies across 21 states/UTs
Phase 2April 2689 constituencies across 13 states/UTs
Phase 3May 794 constituencies across 12 states/UTs
Phase 4May 1396 constituencies across 10 states/UTs
Phase 5May 2049 constituencies across eight states/UTs
Phase 6May 2557 constituencies across seven states/UTs
Phase 7June 157 constituencies across eight states/UTs
इस साल चुनाव के दो भाग पुरे हो चुके हे और आज तीसरा भाग चल रहा हे। जिसके लिए 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 94 निर्वाचन क्षेत्र मे
वोटिंग होने वाला हे।

Lok Sabha Election 2024: Third Phase

इस चुनाव में ही ऐसा हे की गुजरात, गोवा, दादरा नगर हवेली और दमन- दीव जैसे केंद्रशासित प्रदेशों पर आज एक ही चरण में मतदान होगा। तीसरे फेज में गुजरात की गांधी नगर, महाराष्ट्र की बारामती सीट, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट और यूपी की मैनपुरी पर सभी की नजर रहेगी। क्योंकि गांधीनगर में चुनावी मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह और कांग्रेस कैंडिडेट सोनल पटेल के बीच है। वहीं बारामती में सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले के बीच होगा। राजगढ़ सीट पर दिग्विजय सिंह और रोडमल नागर, जबकि मैनपुरी में डिंपल यादव और जयवीर सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।

इसे भी पढ़े:

Bhaskar Rao: बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर प्रमुख भास्कर राव बड़े सड़क हादसे से बाल-बाल बचें, उनकी एसयूवी 3 बार पलटी

तीसरे फेज में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। बड़े नेताओं में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (विदिशा) और दिग्विजय सिंह (राजगढ़) भी इस बार लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: Issue

2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे अयोध्या में राम मंदिर, नागरिकता कानून सीएए का कार्यान्वयन, अर्थव्यवस्था और जीडीपी, नौकरियां, मुफ्त सुविधाएं, गठबंधन और कई अन्य मुद्दे तय करने की संभावना है।

Reference: Times Of India

Share this news

error: Content is protected !!