योजना

Mahtari Jatan Yojana 2024: छत्तीसगढ़ की गर्भवती महिला श्रमिकों के लिए वरदान

छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी जतन योजना महिला श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें गर्भावस्था के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके और उनके बच्चों के स्वास्थ्य और भरण-पोषण को सुनिश्चित करती है। योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को समझकर महिलाएं इसका पूरा लाभ उठा सकती हैं।

Mahtari Jatan Yojana

Mahtari Jatan Yojana क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार ने गर्भवती महिला श्रमिकों के लिए महतारी जतन योजना की शुरुआत की है, जिसे मिनीमाता महतारी जतन योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत भवन निर्माण तथा असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करने वाली गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान घर चलाने के संघर्ष से मुक्त करना है। योजना के तहत प्रत्येक महिला श्रमिक को ₹20,000 की राशि दी जाती है, जिसका लाभ पहले दो बच्चों के प्रसव के लिए ही प्राप्त किया जा सकता है।

Mahtari Jatan Yojana का उद्देश्य क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि गर्भवती वह महिला श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उनके स्वास्थ्य और देखभाल को सुनिश्चित किया जा सके। गरीबी के कारण गर्भवती महिलाओं को काम करने की मजबूरी होती है, जिससे उनके और उनके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। महतारी जतन योजना के माध्यम से सरकार इन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिससे वे गर्भावस्था के दौरान आराम से रह सकें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।

Mahtari Jatan Yojana के क्या क्या लाभ है?

महतारी जतन योजना के तहत गर्भवती महिला श्रमिकों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं:

  • योजना के तहत महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में ₹20,000 की राशि दी जाती है।
  • यह राशि बच्चों के जन्म के बाद महिला श्रमिकों को प्राप्त होती है।
  • योजना का लाभ अधिकतम दो बच्चों के जन्म तक ही मिल सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान काम करने वाली महिलाओं को घर चलाने के लिए अब संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।
  • महिला श्रमिक और उनके बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए यह राशि बहुत मददगार साबित होती है।

Mahtari Jatan Yojana के लिए कौन पात्र है?

महतारी जतन योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

  • योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाएं ही ले सकती हैं।
  • महिला श्रमिक का छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में पंजीकरण होना चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की महिलाओं को ही मिलेगा।

इसे भी पढ़े :

SBI Stree Shakti Yojana 2024: लक्ष्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और बढ़ती आबादी के साथ महिलाओं के स्वामित्व वाले व्यवसायों को बढ़ावा देना है

Mahtari Jatan Yojana के लिए कोन कोन से दस्तावेज जरूरी है?

महतारी जतन योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • महिला आवेदक का बीपीएल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिशु का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चे के जन्म के 90 दिन के भीतर श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

महतारी जतन योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले योजना से संबंधित कार्यालय में जाएं।
  • वहां योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करें और आवेदन फार्म की मांग करें।
  • आवेदन फार्म को बिना किसी त्रुटि के सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।
  • भरे हुए आवेदन फार्म और दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करें।
  • आपके सभी दस्तावेजों की समीक्षा के बाद, यदि आप योजना के योग्य पाए जाते हैं, तो आपका पंजीकरण योजना के तहत कर दिया जाएगा।

Reference: upefa

Share this news

error: Content is protected !!