राजनीति

tokhan sahu: कौन है तोखन साहू जिसने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार दिलाई जीत? और जिन्हे पहली बार मोदी कैबिनेट में मिली जगह?

tokhan sahu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। उनके तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी नई कैबिनेट का गठन किया है। पीएम मोदी के साथ सभी कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार 9 जून को मंत्री पद की शपथ ली। पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इस बार छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। इनमें छत्तीसगढ़ के 10 नवनिर्वाचित बीजेपी सांसदों में से केवल एक तोखन साहू हैं। जिन्हें पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है।

tokhan sahu
credit: ANI

कौन हैं tokhan sahu?

तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को ग्राम डिंडोरी जिला मुंगेली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम लीलावती साहू है। उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की है। भाजपा ने इस बार बिलासपुर संभाग से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था।

tokhan sahu का राजनीतिक सफर

पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इस साल चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे।

इसे भी पढ़े :

NEET UG Result 2024: NTA जारी किया NEET का रिजल्ट, इस बार 13.16 लाख बच्चे हुए पास यहाँ पर जाने की कैसे देख सकते है रिजल्ट?

tokhan sahu ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई!

छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। इस साल उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। तोखन साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। तोखन साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और देवेंद्र यादव का 41.16 प्रतिशत रहा। इस बार यहां से भाजपा के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी।

छत्तीसगढ़ में से कई सांसदों के नाम आए थे सामने!

शपथ ग्रहण से पहले तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि राज्य के एक सांसद को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में चुना जाएगा। इस बीच बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल जैसे वरिष्ठ नेताओं के भी नाम सामने आ रहे थे। वहीं, संतोष पाण्डेय की भी चर्चा राजनीतिक गलियारों में होती रही। पर पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के लिए तोखन साहू को चुना गया।

तोखन साहू से पहले रेणुका सिंह थीं मोदी कैबिनेट का हिस्सा

तोखन साहू प्रभावशाली अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) वर्ग से आते हैं और समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ है। पिछले कार्यकाल में सरगुजा से तत्कालीन सांसद रेणुका सिंह को जनजातीय मामलों का केंद्रीय राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। रेणुका सिंह बाद में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनी गईं थी।

reference : 1. amar ujala 2. abplive

Share this news

error: Content is protected !!